फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vishwas got 13th position at All India level

विश्वास को अखिल भारतीय स्तर पर मिला 13वां स्थान

Sat, 20 Mar 2021 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Vishwas got 13th position at All India level
तहसील श्रीनगर में रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर कार्यरत एसपी नौटियाल के बेटे विश्वास ने आईआईटी जेएम-2021 (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- एमएससी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में भूविज्ञान विषय वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 13वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

आईआईटी में हर साल एमएससी कक्षाओं में प्रवेश के लिए जेएम आयोजित करवाई जाती है। इस साल गत फरवरी में आईआईएससी (भारतीय विज्ञान संस्थान) बंगलूरू ने प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। शनिवार को आईआईएससी ने परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए।
विज्ञापन

भूविज्ञान विभाग में श्रीनगर के विश्वास नौटियाल ने 81 अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 13वां स्थान हासिल किया है। विश्वास के पिता श्रीनगर तहसील मेें रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं। विश्वास की 12वीं तक की पढ़ाई श्रीनगर से हुई है। वर्तमान में वह श्री गुरु राम पीजी कॉलेज देहरादून में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। विश्वास ने बताया कि जेम के माध्यम से 2788 अभ्यर्थियों ने एमससी-भूविज्ञान में प्रवेश हेतु परीक्षा दी थी। इसमें उनको 13वां स्थान मिला है। बीएससी पूर्ण करने के बाद वह आईआईटी में प्रवेश लेंगे। एमएससी के बाद उनका इसी क्षेत्र में शोध करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed