{"_id":"6ab91b9e3c0818844501c2ea","slug":"several-routes-remained-blocked-due-to-debris-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126832-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कई मार्ग मलबा आने से रहे अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कई मार्ग मलबा आने से रहे अवरुद्ध
Sun, 27 Sep 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। लगातार बारिश के चलते खंडाह-गिरगांव मोटर मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद हो रहा है। पिलकोटी से असनाेली और क्वीराली से गिरगांव के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रविवार सुबह भी मार्ग बाधित रहा। स्थानीय अजय हटवाल, सौरभ खंडूड़ी, प्रेम बल्लभ और दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों ने खुद पत्थर और मलबा हटाकर आवाजाही शुरू की।
दूसरी ओर बारिश के कारण खंडाह-सुमाड़ी और क्वीसू-सुमाड़ी मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। मार्गों पर मलबा आने से कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित रही। लोनिवि और एनआइटी निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से मलबा हटाकर इन सड़कों पर यातायात सुचारु कराया गया जबकि खंडाह-सुमाड़ी करीब नौ किमी लंबे मार्ग पर नयालगढ़ के समीप सुबह सड़क बंद हो गई। वहीं बुघाणी सड़क से क्वीसू-सुमाड़ी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी बंद रहा जिसे लोनिवि ने करीब चार बजे सुचारु किया। वहीं लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता मयंक शैली ने बताया कि मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। संवाद