{"_id":"6ab91b120f943fc94a0273cc","slug":"use-the-internet-safely-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126831-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का करें प्रयोग
Sun, 27 Sep 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
श्रीनगर। मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल श्रीनगर में रोटरी क्लब अलकनंदा वैली ने छात्रों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गढ़वाल विवि के डाॅ. वरुण कुमार ने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान और भविष्य में महत्व की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि इंटरनेट पर की गई गतिविधियों को हमेशा निजी या अदृश्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने छात्रों से सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से इंटरनेट का उपयोग करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के अध्यक्ष धनेश उनियाल, विद्यालय प्रबंधक अर्जुन गुसाईं, कृपाल सिंह पटवाल, प्रदीप मल्ल, बलदेव सिंह बिष्ट, मुकेश काला, दीपशिखा और मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद