फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Banswara's drinking water line washed away in the rain

Pauri News: बांसवाड़ा में बारिश में बही पेयजल लाइन

Sun, 27 Sep 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Banswara's drinking water line washed away in the rain
मरम्मत में लग सकते हैं कई दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार शाम एजेंसी मोहल्ला के समीप बांसवाड़ा में जल संस्थान की पेयजल लाइन बह गई। इससे शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जल संस्थान के अनुसार फिलहाल शहर में आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी जबकि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांसवाड़ा क्षेत्र में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण अभी मौके पर नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। जलस्तर अधिक होने से मरम्मत कार्य शुरू करने में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि लाइन को दुरुस्त करने में दो से चार दिन या इससे अधिक समय भी लग सकता है। वहीं सहायक अभियंता ने कहा कि लोग आवश्यक कार्यों में ही पानी का उपयोग करें और अनावश्यक पानी खर्च न करें। संवाद
विज्ञापन


पुराने चौरास पुल के पास फिर लीक हुई लाइन
श्रीनगर। रविवार सुबह पुराने चौरास पुल के पास जल संस्थान की डैम साइड से आ रही मुख्य पेयजल लाइन एक बार फिर लीकेज हो गई। लीकेज इतना अधिक था कि पानी फव्वारे की तरह बहने लगा। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सोनू सिंह, विनय और रमेश ने नाराजगी जताते हुए बताया कि इसी स्थान पर पहले भी करीब तीन बार पाइप लाइन लीक हो चुकी है लेकिन विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर वाल्व बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि बारिश के कारण मरम्मत कार्य में कठिनाई आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed