{"_id":"676c6f3c1160e73bd80a1cca","slug":"under-good-governance-week-agriculture-department-listened-to-the-problems-of-villagers-pauri-news-c-5-1-gkp1010-578909-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सुशासन सप्ताह के तहत कृषि विभाग ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सुशासन सप्ताह के तहत कृषि विभाग ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन की पहल व कृषि विभाग की ओर से विकासखंड पोखड़ा में अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अफसरों ने ग्रामीणों की स्वैच्छिक चकबंदी को लेकर शंकाओं का निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दीं।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम एवं सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक के लखोली व सलाण ग्रामसभाओं ने कृषि विभाग की ओर से खुली बैठकों का आयोजन किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार यादव की अगुवाई में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने की मांग उठाई। कहा कि जंगली जानवर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सीएओ डॉ. यादव ने ग्रामीणों को फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने के टिप्स दिए। कहा कि विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र, उपकरण, बीज आदि अनुदान के आधार पर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने खेती व फसलों की सुरक्षा के लिए स्वैच्छिक चकबंदी के लिए प्रेरित किया। साथ ही चकबंदी को लेकर ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर पोखड़ा प्रशासक सुरेंद्र सिंह रावत, विकासखंड प्रभारी बृजभूषण, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी इंदू गोदियाल, रेनू देवी, दुग्गल सिंह आदि शामिल रहे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला