फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ultrasound started in sub district and base hospital

उप जिला और बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू

Mon, 24 Jan 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in sub district and base hospital
उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में अल्ट्रासाउंड करते डॉक्टर रचित गर्ग - फोटो : SHRINAGAR
एक हफ्ते बाद राजकीय उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में शुक्रवार से रेडियोलॉजिस्ट ड्यूटी पर लौट आई।
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज और उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते वह होम आइसोलेट हो गए और अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांचे बंद हो गई। सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच बंद होने से मरीज और गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ गई। उनको निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर महंगे शुल्क पर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन अवधि खत्म होने पर बेस अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट शुक्रवार को काम पर लौट आई, जबकि उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट ने सोमवार से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कर दी। बेस अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति जोशी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 30 से 35 अल्ट्रासाउंड जांच हो रहे हैं। इनमें 10 से 15 गर्भवती महिलाएं हैं। वहीं, उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग के अनुसार, सोमवार को 24 अल्ट्रासाउंड जांच की गई। इनमें 15 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed