{"_id":"6ac3acf6dedc4e1fdc096cce","slug":"two-students-from-primary-school-maletha-selected-for-scholarship-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127107-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रावि मलेथा की दो छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रावि मलेथा की दो छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए चयनित
Mon, 05 Oct 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कीर्तिनगर। उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री उदीयमान खेल प्रतियोगिता में कीर्तिनगर विकासखंड के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा की दो छात्राओं अदिति और अनिका का चयन हुआ है। जनपद स्तर पर इसकी सूची जारी की गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि 9-10 वर्ष आयु वर्ग में इन छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जनपद स्तर पर जारी सूची में विद्यालय की दो छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित होने वाली छात्रों को प्रतिमाह 1500 रुपए की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की दो छात्राओं के चयन से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।