फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three storey building of Government College Pabau ready

Pauri News: राजकीय महाविद्यालय पाबौ का तीन मंजिला भवन तैयार

Wed, 10 Jan 2024 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 10 Jan 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
Three storey building of Government College Pabau ready
फोटो
विज्ञापन

फरवरी में होगा लोकार्पण, श्रीदेव सुमन विवि से है संबद्धता
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय पाबौ का तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है, जो जल्द महाविद्यालय को मिल जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन भवन के लोकार्पण की तैयारियों में जुट गया है। वर्तमान में काॅलेज का संचालन जीआईसी पाबौ के पुराने भवन में हो रहा है। काॅलेज की संबद्धता श्रीदेव सुमन विवि से है।

राजकीय महाविद्यालय पाबौ की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी। वर्तमान में काॅलेज में स्नातक स्तर पर 142 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय के भवन निर्माण को वर्ष 2019 में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग पौड़ी को सौंपा गया था। वर्ष 2019-20 में निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन कोरोनाकाल के कारण बीच में निर्माण कार्य प्रभावित रहा। अब भवन का निर्माण पूरा हो गया है। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय पाबौ का तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। निर्माण 4 करोड़ 50 लाख 28 हजार की लागत से हुआ है। उन्होंने बताया कि भवन में प्राचार्य कक्ष, कार्यालय, स्टाफ कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, पुस्तकालय एवं वाचनालय, 4 कक्षा कक्ष, एक प्रयोगशाला, एक छात्रा कॉमन रूम, प्रतीक्षा कक्ष, स्टोर रूम, क्रीड़ा कक्ष हैं। प्राचार्य डाॅ. शर्मा ने बताया कि फरवरी में भवन का लोकार्पण हो जाएगा जिसके बाद काॅलेज का संचालन नए भवन से किया जाएगा। लोकार्पण की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed