फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three injured including father and son in road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Sun, 25 Jul 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Three injured including father and son in road accident
श्रीनगर देलचौरी मोटर मार्ग पर सांपला के निकट दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : SHRINAGAR
कोतवाली क्षेत्रातंर्गत बिलकेदार-देलचौरी मोटरमार्ग पर सांपला गांव के पास एक कार दूसरी कार को पास देते समय अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम सांपला गांव के पास श्रीनगर की ओर से देलचौरी की ओर जा रही एक कार पास देते समय विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकराते हुए पहाड़ी से लुढ़क गई। कार लुढ़कते हुए लगभग 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जाकर रुक गई। वहीं कार में सवार तीन लोग पहाड़ी में ही छिटक गए। कार गिरने की आवाज सुन सेमला गांव के लोगों ने सांपला गांव निवासी प्रमोद बमराड़ा को इसकी सूचना दी। प्रमोद अपने साथियों कैलाश भट्ट व अभिषेक के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार देख उन्होंने 108 और पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय युवकों ने झाड़ियों में फंसे घायलों को निकाला। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि श्रीनगर निवासी लोकेंद्र व उसका बेटा शुभम और दल बहादुर घायल हुए हैं। तीनों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed