{"_id":"6b00374eaec67f89c7053435","slug":"allegations-of-eight-students-being-beaten-with-a-cane-for-arriving-late-to-a-prayer-assembly-pauri-news-c-51-1-pri1002-116360-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रार्थना सभा में देर से पहुंचे आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रार्थना सभा में देर से पहुंचे आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई का आरोप
Fri, 20 Nov 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
छड़ी से छात्रों की पीठ पर निशान उभर आए
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी को सौंपी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के नाम पर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। राइंका कालेश्वर में प्रार्थना सभा में देरी से पहुंचने पर कक्षा आठ, नौ, 11वीं और 12वीं के आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि छड़ी से छात्रों की पीठ पर निशान उभर आए हैं। मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बीईओ पौड़ी को जांच के निर्देश दिए हैं।
पूर्व पीटीए अध्यक्ष व धनाऊ मल्ला के प्रधान कमल रावत ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को छात्र प्रार्थना सभा में देरी से पहुंचे थे। इस पर शिक्षक ने छड़ी से उनकी पिटाई कर दी। वहीं प्रधानाचार्य रेखा भट्ट ने बताया कि छात्र प्रार्थना सभा में देर से पहुंचे थे। इनमें धनाऊ मल्ला के चार और खपरोली व बणगांव के दो-दो शामिल थे। जबकि इन्हीं गांव की छात्राएं तय समय पर विद्यालय पहुंचती हैं। बताया कि कुछ छात्र बीते जुलाई माह से प्रार्थना सभा में देर से पहुंच रहे थे। तब सुबह का स्कूल होने के कारण उन्हें मौखिक चेतावनी देकर छोड़ दिया था। पिछले दो महीने से दिन की पाली में विद्यालय संचालित होने के बावजूद छात्रों की देर से पहुंचने की आदत नहीं सुधरी। पूर्व में एसएमसी और पीटीए की बैठकों में अभिभावकों को भी जानकारी दी गई थी। प्रधानाचार्य ने शिक्षक की ओर से छात्रों को समझाने के लिए मामूली पिटाई किए जाने की बात कही। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। बीईओ ने बताया कि अवकाश के कारण उन्हें अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। विद्यालय खुलने पर संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।