Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   On the 22nd, 1,791 children will be administered the polio vaccine.

Pauri News: 22 को 1791 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Fri, 20 Nov 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 20 Nov 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
On the 22nd, 1,791 children will be administered the polio vaccine.
श्रीनगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 22 नवंबर को क्षेत्र में पांच वर्ष तक के 1791 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में 12 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर बूथों की व्यवस्था की गई है। इनमें भक्तियाना चर्च, कमलेश्वर मंदिर, मातृ शिशु कल्याण केंद्र, संचित्ता पैथोलॉजी लैब, चिल्ड्रन एकेडमी, नंदन जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु मंदिर, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और देवलोक होटल सहित अन्य स्थानों पर बूथ बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। अभियान में रोटरी क्लब की ओर से भी सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed