फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There will be more than 45 seats in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में 45 से अधिक सीटें होंगी हासिल

Fri, 10 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
There will be more than 45 seats in the assembly elections
कांग्रेस पर्यवेक्षक सोहन लाल ठाकुर और तिलक राज शर्मा के अनुसार 2022 विधान सभा चुनाव में पार्टी उत्तराखंड में 45 से अधिक सीटें हासिल करेगी। इस बार चुनाव में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य मुद्दे होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से नियुक्त दोनों पर्यवेक्षक विधान सभा क्षेत्रों के दौरे के बाद यहां पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर कार्यकर्ता तन मन से जुटा है। रैली के जरिए कांग्रेस प्रदेश में अपनी ताकत भी दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में रोजमर्रा की चीजों की महंगाई ने सबका जीना दूभर कर दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। विलासपुर सीट से तीन बार विधायक रह चुके शर्मा ने 2022 चुनाव में दो तिहाई सीट जीतने का दावा करते कहा कि आज पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में एकमात्र केदारनाथ सीट पर कांग्रेस विधायक है, लेकिन आगामी चुनाव में सभी 14 सीटों पर कांग्रेस काबिज होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर राहुल ब्रिगेड के पवन सिह राठौर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर रघुवीर भंडारी, देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल, जगदीश चंद्र आर्य, आशीष पंवार व राजेंद्र चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed