{"_id":"69331c6790cdac579408579a","slug":"the-quesu-amdhar-motorway-remains-incomplete-for-nine-years-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-850408-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: क्वीसू-अमधार मोटर मार्ग 9 साल से अधूरा, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: क्वीसू-अमधार मोटर मार्ग 9 साल से अधूरा, ग्रामीणों में रोष
Fri, 05 Dec 2025 11:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीसू-अमधार मोटर मार्ग 9 साल से अधूरा, ग्रामीणों में रोष
साढ़े तीन किलोमीटर सड़क अब तक कच्ची, धूल–गड्ढों से परेशान लोग
सत्य प्रसाद मैठाणी
विभाग ने कहा, प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा
ग्रामीण बोले, कार्य जल्द शुरू न हुआ तो आंदोलन करेंगे
श्रीनगर। क्वीसू–अमधार मोटर मार्ग का डामरीकरण और पक्कीकरण पिछले नौ वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीण दुर्गेश नौटियाल, मनीष, आशीष और आशाराम ने बताया कि सड़क कटान को नौ साल पूरे होने को हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग अब तक डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं कर पाया है।
कच्ची सड़क के कारण श्रीनगर, पौड़ी और अन्य स्थानों पर नौकरी व कामकाज के लिए प्रतिदिन आने–जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्कूल के बच्चे भी इसी जर्जर मार्ग से होकर जाने को मजबूर हैं। गर्मी में भारी धूल, पत्थर और गड्ढों से आवाजाही मुश्किल हो जाती है जबकि बरसात में कीचड़, फिसलन और मलबा लोगों की परेशानी बढ़ा देता है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग के पूरा होने से धरीगांव, ढिकालगांव, खोला, जलेथा, क्वीसू, अमधार, बछेली और सरणा समेत कई गांवों को लाभ मिलेगा। फिलहाल ग्रामीणों को सुमाड़ी होते हुए खंडाह होकर जाना पड़ता है, जिससे लगभग 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी और खर्च बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वहीं लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि मार्ग का कार्य विभाग की प्राथमिकता में है और डामरीकरण के लिए स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।