फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The lake behind the Bhagirathi river at Devprayag Sangam

देवप्रयाग संगम पर भागीरथी नदी के पीछे बनी झील

Tue, 11 Aug 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
The lake behind the Bhagirathi river at Devprayag Sangam
श्रीनगर मे अलकनंदा नदी चेतावनी के निशान से ऊपर अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न - फोटो : SHRINAGAR
ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से गंगा और अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर को पार करते हुए खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं। देवप्रयाग संगम पर अलकनंदा नदी के प्रचंड वेग से भागीरथी का प्रवाह कुछ देर के लिए रुक गया, जिससे भागीरथी नदी ने पीछे की ओर झील बन गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग 5 बजे श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील के बैराज से पानी छोड़ा जाने लगा। इससे श्रीकोट, श्रीनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग में अलकनंदा नदी उफान पर आ गई, जिससे स्नान घाट पानी में डूब गए। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एसएस चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर 535.70 मीटर रिकार्ड किया गया जो खतरे के निशान 536 मीटर से बस कुछ ही कम है। सात बजे के बाद जल स्तर कम होने लगा। अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से रेलवे पुल का काम भी प्रभावित हुआ। वहीं देवप्रयाग संगम पर अलकनंदा नदी के प्रचंड वेग से भागीरथी का प्रवाह रुक गया, जिससे भागीरथी नदी ने पीछे की ओर झील बन गई है। कुछ घंटे बाद भागीरथी का वेग सामान्य हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार यहां गंगा 462 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे थी। इस मानसून काल में पहली बार अलकनंदा ने तोडेश्वर टापू को पार किया। नदियों का जल स्तर बढ़ने से देवप्रयाग में संगम, रामकुंड, फूलवाड़ी, बेलेश्वर, बेतालशिला घाट डूब गए।
विज्ञापन

चमोली तहसील में हुई सर्वाधिक बारिश
गोपेश्वर। सोमवार रात को चमोली तहसील के अंतर्गत सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है। यहां 105 मिमी वर्षा हुई। जोशीमठ में 22.4 मिमी, कर्णप्रयाग में 10 मिमी, पोखरी में 34 मिमी, थराली में 21 मिमी, गैरसैंण में 24 मिमी और घाट में 19 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जिले की प्रमुख नदियों में अलकनंदा का जल स्तर खतरे के निशान 957.42 मी के सापेक्ष 954.40 मी., नंदाकिनी का जल स्तर 871.50 मी के सापेक्ष 868.38 मी. और पिंडर नदी का जल स्तर 773 मी. के सापेक्ष 769.27 मी. तक बह रहा है। ये सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed