{"_id":"679d0d50c4ed160b480b076a","slug":"the-health-atm-machine-installed-in-the-sub-district-hospital-has-become-a-show-piece-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-608258-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उप जिला अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम मशीन बनी हुई है शो-पीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उप जिला अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम मशीन बनी हुई है शो-पीस
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में लाखों की लागत से लगी एटीएम हेल्थ मशीन शो-पीस बनी हुई है। ब्लड प्रेशर, शुगर, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी फैट इंडेक्स, डिहाईड्रेशन सहित कई अन्य निशुल्क जाचों के लिए उपयोग की जाने वाली हेल्थ एटीएम मशीन का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।उप जिला अस्पताल श्रीनगर में करीब दो वर्ष पहले लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन नाममात्र के लिए कुछ दिनों तक उपयोग में लाई गई। उसके बाद मशीन के संचालन के लिए टेक्निशियन न होने व जांचों के लिए जरूरी रेजेंट (जांच के लिए इस्तमाल होने वाले रसायन) उपलब्ध न होने के कारण इसका उपयोग बंद कर दिया गया। जबकि इन मशीनों को लगाए जाने के दौरान चारधाम यात्रा मार्गों पर इसे बहुत उपयोगी करार देकर स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया था।
यात्रा के दौरान लोगों को इसकी सुविधा मिले इसके लिए यात्रा रूट पर करीब सभी अस्पतालों में इन मशीनों को लगाया गया। बताया जा रहा है कि कई अन्य अस्पतालों में भी हेल्थ एटीएम मशीन की यही स्थिति बनी हुई है।
उप जिला अस्पताल श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विमल गुसाईं ने बताया कि मशीन के संचालन के लिए रेजेंट की आवश्यकता होती है, जो काफी मंहगे हैं। साथ ही टेक्निशियन की कमी है। जिसके कारण इसका संचालन करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन में इसका लाभ मरीजों को मिले इसका प्रयास किया जाएगा।