{"_id":"6782c99feae101e563030ef7","slug":"the-first-anniversary-of-ramlala-pran-pratistha-was-celebrated-with-great-pomp-in-the-penance-place-of-lord-ram-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-592064-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भगवान राम की तपस्थली में धूमधाम से मनाया गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भगवान राम की तपस्थली में धूमधाम से मनाया गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर तीर्थवासियों की ओर से प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित महापूजा में भगवान राम की बाल लीलाओं को समर्पित भजनों का गायन किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी भी महापूजा में भाग लेने शनिवार तड़के रघुनाथ मन्दिर पहुंचे।
वहीं निर्विरोध निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी भी अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी पं समीर पंचपुरी ने इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया। पिछले वर्ष द्वादशी पर 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। हिंदू पंचांग अनुसार इस बार 11 जनवरी को कूर्म द्वादशी पर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। शनिवार को श्री रघुनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता व मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष शुभांगी देवी, हिंदू वाहिनी नगर अध्यक्ष राहुल कोटियाल सहित निकाय चुनाव के सभासद प्रत्याशी भी दर्शन व पूजन में पहुंचे ।

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा