फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The aroma of mountain grains will now be felt in Anchal Dairy.

Pauri News: आंचल डेयरी में अब महकेगी पहाड़ी अनाजों की खुशबू

Fri, 02 Jan 2026 10:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The aroma of mountain grains will now be felt in Anchal Dairy.
श्रीनगर। श्रीनगर स्थित आंचल डेयरी अब सिर्फ दूध-दही तक सीमित नहीं रहेगी। जल्द ही यहां के प्लांट से पहाड़ी अनाजों की खुशबू भी आएगी।
विज्ञापन

दुग्ध संघ ने डेयरी परिसर में एक आधुनिक बेकरी यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य चारधाम यात्रियों को स्थानीय उत्पादों का स्वाद चखाना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। दुग्ध संघ के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर अंतिम स्वीकृति के लिए निदेशालय भेज दिया है।
श्रीनगर के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीनगर चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखते हुए बेकरी यूनिट का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को आंचल ब्रांड के तहत शुद्ध और पहाड़ी अनाजों से बने उत्पाद उपलब्ध कराए जाएं। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग देश-दुनिया तक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed