फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students demonstrated in college

छात्रों ने कॉलेज में किया प्रदर्शन

Fri, 17 Sep 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated in college
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। परीक्षा परिणामों में अनियमितता बरतने के आरोप में छात्र 5 दिन से कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने शनिवार से भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। पौड़ी परिसर में शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, पूर्व कोषाध्यक्ष अंकित सुंदरियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पांच दिन से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी ने भी छात्रों के साथ वार्ता नहीं की है। शनिवार से भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, मुकुल, संजना, अक्षिता, सुषमा, अनुज, आकाश, पारस, अमन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed