{"_id":"5f21af678ebc3e9f676aa257","slug":"srinagar-vidya-bharti-school-children-topped-shrinagar-news-drn3515646193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या भारती के विद्यालयों के बच्चे रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या भारती के विद्यालयों के बच्चे रहे अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार की तरह इस बार भी विद्या भारती के विद्यालयों ने परचम लहराया है। प्रदेश में इंटरमीडिएट परीक्षा में चौथे स्थान पर रहे जतिन पुष्पवाण सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली के छात्र हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप-3 इसी विद्यालय के छात्र रहे। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट से हाईस्कूल परीक्षा में सौम्या ने टॉप-25 में स्थान बनाया है। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में जतिन पुष्पवाण, अमन मैठाणी, सिद्धांत और अभिनव नेगी टॉप-25 में रहे।
विद्या मंदिर मढ़ी चौरास से हाईस्कूल परीक्षा में अभिनव सिंह, अतुल जयाड़ा, पंकज पुंडीर और प्रज्ञान बहुखंडी ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। अभिनव ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। विद्या मंदिर श्रीनगर से हाईस्कूल की परीक्षा में मानसी बुटोला ने 12 वां स्थान प्राप्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर देवप्रयाग की छात्रा मोनिका नौगाई ने प्रदेश में हाईस्कूल परीक्षा में आठवां और अदिति ने 11 वां स्थान हासिल किया है। जबकि भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीकोट-घसिया महादेव में हाईस्कूल की छात्रा रिया भट्ट का मेरिट लिस्ट में 21 वां स्थान रहा। क्षेत्र में सरकारी विद्यालय से एकमात्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की इंटरमीडिएट की छात्रा साक्षी रावत ने प्रदेश में 18 वां स्थान हासिल किया है। ब्यूरो