फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rotary Club celebrated the first foundation day of Alaknanda Valley

रोटरी क्लब अलकनंदा वैली का प्रथम स्थापना दिवस मनाया

Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club celebrated the first foundation day of Alaknanda Valley
रोटरी क्लब अलकनंदा वैली का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें कई लोगों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा का संकल्प लिया। वहीं कोरोना काल में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले चिकित्सकों, पर्यावरण प्रेमियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। मलेथा के एक होटल में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमेश बजाज व विशिष्ठ अतिथि देवप्रयाग क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि ने क्लब को रोटरी इंटरनेशनल से प्राप्त रोटरी चार्टर प्रदान करते हुए सभी सदस्यों को रोटरी पिन पहनाई। इस मौके पर पांच लोगों ने रोटरी क्लब की सदस्यता भी ग्रहण की। क्लब अध्यक्ष डॉ. एसडी जोशी ने आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। क्लब सचिव वेदव्रत शर्मा ने पूर्व में करवाए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर कोरोना काल में रोटरी क्लब की ओर से चलाए गए ऑनलाइन डॉक्टर्स परामर्श में सहयोग करने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पुजारी, शल्य चिकित्सक डॉ. एमएन गैरोला, नेत्र चिकित्सक डॉ. अच्युत नारायण पांडेय, शल्य चिकित्सक डॉ. केपी सिंह, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि नौटियाल, मनोरोग चिकित्सक डॉ. मोहित सैनी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 क्लब के माध्यम से सम्मानित किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में उमाकांत घिल्डियाल व कोरोना काल में बेस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में सेवा देने वाले गणेश कुमार को वोकेशनल अवार्ड दिया गया। मंच संचालन क्लब के संयुक्त सचिव नवल किशोर जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed