{"_id":"6b0c2c596eb06def9a07b96b","slug":"chauthan-premier-league-kicks-off-winner-to-receive-one-lakh-rupees-pauri-news-c-53-1-sdrn1038-129078-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चौथान प्रीमियर लीग का आगाज, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चौथान प्रीमियर लीग का आगाज, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये
Sun, 29 Nov 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
थलीसैंण। विकासखंड के ग्राम पीपलकोट स्थित देवराड़ीखाल मैदान में रविवार को चौथान प्रीमियर लीग (सीपीएल) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विजय रावत ने किया। उद्घाटन मुकाबला चोपड़ाकोट और टीम इंडिया ग्योल के बीच खेला गया।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। विजय रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बूंगीधार स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य देवीदत्त ढौंडियाल, दामोदर नेगी, प्रीतम बिष्ट, गब्बर सिंह बिष्ट, समिति अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सोनू बिष्ट और सुरेंद्र सहित महिला मंगल दल ग्योल व ग्वाड़ीगाड़ की सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।