{"_id":"6b0c2cdeb1a4bae70b0dfee9","slug":"public-awareness-and-struggle-are-essential-for-womens-safety-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-129086-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिला सुरक्षा के लिए जनजागरूकता और संघर्ष जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिला सुरक्षा के लिए जनजागरूकता और संघर्ष जरूरी
Sun, 29 Nov 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने रविवार को नागरिक सम्मेलन आयोजित कर महात्मा ज्योतिबा फुले दिवस मनाया। गोला पार्क में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता और एजकुट संघर्ष करने पर जोर दिया।
सम्मेलन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन हमलों, हत्या, छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न जैसी घटनाओं के विरोध में जन आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाजसेवी अनिल स्वामी ने कहा कि सरकार स्वयं शराब और नशे की बिक्री को बढ़ावा दे रही है, ऐसे में संवेदनशील मुद्दों पर सरकार से गंभीर पहल की उम्मीद कैसे की जा सकती है। कार्यक्रम में कविता पाठ और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गईं। संचालन विनीता खंडूड़ी ने किया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी प्रभाकर बाबुलकर, रंजन, मोनिका, ऋतुराज, तन्मय, शगुन, स्नेहा, सीमा, प्रिया, रचना भट्ट, सुषमा, विशाखा, सुहानी, आरुषि और कृष सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कविता पाठ और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहे।