फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Protesters return to SDM

अनशनकारियों ने एसडीएम को लौटाया

Tue, 29 Sep 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Protesters return to SDM
देवप्रयाग में आमरण अनशन पर बैठे सीएचसी के संविदाकर्मी - फोटो : SHRINAGAR
15 माह के मानदेय के भुगतान के लिए आमरण अनशन पर बैठे सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) देवप्रयाग के संविदा कर्मियों से वार्ता करने पहुंची एसडीएम कीर्तिनगर को बैरंग लौटना पड़ा। अनशनकारी मांगों पर अमल नहीं होने तक अनशन जारी रखने की मांग पर अड़े रहे। दूसरी ओर धरना स्थल पर अनशनकारियों को जंगली जानवरों का भी सामना करना पड़ रहा। मुश्किल के बावजूद कर्मी अनशन पर बैठे है।
विज्ञापन

सीएचसी के संविदा कर्मचारी मानदेय भुगतान की मांग के यहां बस अड्डे पर विगत 24 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल भी अनशन में उनका साथ दे रहे हैं। सोमवार रात को एक गुलदार यहां अनशन स्थल के समीप आ धमका। गुलदार को देख अनशनकारियों ने शोर मचाने पर गुलदार भागा। इधर, आमरण अनशन के पांचवें दिन संविदा कर्मियों के परिजन भी उनके साथ धरने पर बैठे। पांच दिन से खाली पेट बैठे संविदा कर्मियों को रक्तचाप, वजन में लगातार कमी सहित हाथ-पांव और पेट में दर्द की शिकायत हो रही है। संविदा कर्मियों के परिजनों में पूनम मिश्रा, रेखा भट्ट, सार्थक, शुभम, ऋषभ भट्ट, रूप चंद्र, राहुल व अमन आदि सहित 21 लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed