फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Protest of Ankita's relatives postponed due to the lawyer's own withdrawal

Pauri News: वकील के खुद हटने पर अंकिता के परिजनों का धरना स्थगित

Sat, 15 Jul 2023 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Protest of Ankita's relatives postponed due to the lawyer's own withdrawal
बीते रोज सरकारी वकील ने खुद ही केस से हटने की इच्छा जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी सरकारी वकील के केस से खुद हटने पर अंकिता के परिजनों ने 17 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार जताया। अंकिता के परिजनों ने एक जून को पहली बार जिला प्रशासन से वकील को केस से हटाने की मांग की थी। वहीं डीएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
अंकिता भंडारी के केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत अब खुद ही पीछे हट गए हैं। उन्होंने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर केस से हटने की इच्छा जताई है। शनिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अंकिता के माता सोनी देवी व पिता वीरेंद्र भंडारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सरकारी वकील ने केस छोड़ने का खुद निर्णय लिया है। लिहाजा 17 जुलाई को प्रस्तावित धरने को स्थगित कर दिया है। साथ ही सोनी देवी ने पौड़ी के नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता के नाम रखने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

डीएम डॉ.आशीष चौहान ने बताया उनके द्वारा व शासन स्तर पर सचिव विधि को रिपोर्ट भेज दी है। जहां से नए वकील को नियुक्त करने का फैसला लिया जाएगा।
---------
कांग्रेस की यात्रा जरूर होगी : नेगी
पौड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि 17 जुलाई से स्वाभिमान न्याय यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम हो चुका है। सोमवार से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर यात्रा का शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed