फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prof. Subrahmanyam gets three-year extension

Pauri News: प्रो. सुब्रह्मण्यम को मिला तीन साल का सेवा विस्तार

Thu, 05 Mar 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Prof. Subrahmanyam gets three-year extension
फोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम के कार्यकाल को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी तीन वर्षों के लिए विस्तार दे दिया है। उनके कार्यकाल में परिसर में हुए चहुंमुखी विकास, अध्ययन-अध्यापन के उत्कृष्ट वातावरण और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए विवि मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है। परिसर के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी निदेशक को सेवा विस्तार दिया गया है।

प्रो. सुब्रह्मण्यम ने 1 मार्च 2023 को परिसर के पांचवें निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे भोपाल, लखनऊ और हिमाचल परिसरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके ही नेतृत्व में बाल गुरुकुल का शुभारंभ हुआ। प्रो. सुब्रह्मण्यम ने कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि परिसर का सर्वांगीण विकास, अनुशासन और श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण तैयार करना ही उनका ध्येय। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed