कश्मीर में खून खराबे के लिए हुर्रियत और कश्मीर आधारित दल जिम्मेदार: भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव विबोध गुप्ता ने कश्मीर में खून खराबे के लिए हुर्रियत और कश्मीरी आधारित राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि आतंकवादी हमले में चार साल के बच्चे के सामने उसके नाना की मौत अपने आप में कश्मीर की कहानी को बयां करती है।
यह भी पढ़ें- सोपोर हमलाः शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तथाकथित मानवाधिकार के नेताओं की चुपी सवाल खड़े करती है। भाजपा नेताओं ने बच्चे को आतंकवादियों की गोलियों से बचाने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस की भूमिका की सराहना भी की है।
कश्मीर घाटी में दहशतगर्द अब हमलों के लिए धर्मस्थलों का सहारा लेने लगे हैं। सोपोर में मस्जिद में छिपे आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर इसे फिर साबित किया है। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब आतंकियों ने धर्मस्थल बदनाम करने की साजिश को अंजाम दिया है। 19 जून को भी पुलवामा जिले के पांपोर में हमला करने के बाद आतंकी मस्जिद में छिप गए थे। सुरक्षाबलों ने इन्हें बाहर निकाल कर मारा था। आम तौर पर आतंकी इस तरह की गतिविधियां 90 के दशक में अमल में लाते थे। बीच में यह सिलसिला बंद हो गया था।
दरअसल, कश्मीर घाटी में आतंकी मानसिक युद्ध भी लड़ रहे हैं। यह उनकी धर्मस्थलों की आड़ लेकर स्थानीय लोगों की भावनाओं से खेलने की साजिश भी है। इसलिए सुरक्षाबलों पर हमला करने से पहले व बाद वे धर्मस्थलों की शरण लेते हैं, ताकि इनकी जान बच जाए। यदि सुरक्षाबल कठोर कार्रवाई करें और इसमें धर्मस्थलों को नुकसान पहुंचे तो उसे धार्मिक रंग देकर लोगों को भड़काया जा सके।
19 जून को पुलवामा जिले के पांपोर के मीज इलाके में भी दहशतगर्दों ने ऐसी ही साजिश रची थी, परंतु सुरक्षाबलों ने अपनी सूझबूझ से इसे नाकाम कर दिया था। सुरक्षाबलों ने विशेष रणनीति के तहत मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना आंसू गैस का प्रयोग कर आतंकियों को बाहर निकालकर ढेर कर दिया था। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन की स्थानीय लोगों ने भी तारीफ की थी।