फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People were given information about food safety and science research

Pauri News: लोगों को खाद्य सुरक्षा व विज्ञान अनुसंधान की जानकारी दी

Sat, 07 Jun 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
People were given information about food safety and science research

विज्ञापन
पौड़ी। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने खाद्य सुरक्षा और विज्ञान के माध्यम से खाद्य पदार्थों में हो रहे अनुसंधान की विस्तार से तकनीकी जानकारियां दीं।


नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत ने खाद्य सुरक्षा और विज्ञान के विभिन्न अनुसंधानाें की विस्तार से जानकारियां दी गईं। उन्होंने खाद्य विज्ञान की ओर से हर रोज हो रहे नए अनुसंधान और दैनिक उपभोग की खाद्य पदार्थों की उपयोगिता पर रोशनी डाली। जिला अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में बताया। अभिहित अधिकारी टिहरी प्रमोद रावत ने फॉस्टेक ट्रेनिंग, फोर्टिफिकेशन ईट राइट केंपस से रूबरू कराया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने सभी लोगों को खाद्य सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना जरूरी है। कहा कि विभाग को इसके लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम करने चाहिए। व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने सभी व्यापारियों से सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य को ही बेचने की अपील की। कार्यक्रम में तीन खाद्य कारोबारकर्ताओं को सम्मानित व दो आंगनवाड़ी को खाद्य रजिस्ट्रेशन दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed