{"_id":"689e247f190332bf1c0282cb","slug":"pauri-bjp-officials-formed-a-small-government-in-nine-development-blocks-including-the-district-panchayat-president-pauri-news-c-5-1-gkp1010-764220-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी : जिला पंचायत अध्यक्ष समेत नौ विकासखंडों में भाजपा अधिकृतों ने बनाई छोटी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी : जिला पंचायत अध्यक्ष समेत नौ विकासखंडों में भाजपा अधिकृतों ने बनाई छोटी सरकार
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 15 विकासखंडों में से नौ ब्लाॅकों में प्रमुख भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने नाम रही। जबकि कांग्रेस के तीन ब्लॉकों में ही प्रमुख निर्वाचित हो पाए। प्रमुख पद पर मतों का सबसे अधिक अंतर थलीसैंण ब्लॉक में रहा।
जनपद पौड़ी में जिला पंचायत और नौ ब्लॉकों में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने भगवा पताका फहराई है। जिला पंचायत पौड़ी में भाजपा अधिकृत रचना बुटोला नव निर्वाचित अध्यक्ष बन गई हैं। जनपद के 15 ब्लॉकों के सापेक्ष 9 में भाजपा प्रत्याशी प्रमुख चुने गए। प्रमुख पदों पर सबसे कड़ी टक्कर तीन विकासखंडों में रही। यहां प्रमुख पद पर निर्वाचन रेनू रावत को 9 और उनके प्रतिद्वंद्वी पिंकी नेगी को 8 मत पड़े। द्वारीखाल में निर्वाचित प्रमुख बीना राणा को 14 तो प्रतिद्वंद्वी ऊषा को 13, कल्जीखाल में निर्वाचित प्रमुख गीता देवी को 12 तो प्रतिद्वंद्वी प्रिया को 11 वोट पड़े। प्रमुख पद पर मतों का सबसे अधिक अंतर थलीसैंण ब्लॉक में रहा। जहां निर्दलीय निर्वाचित प्रमुख सुनीता देवी को 32 तो उनके प्रतिद्वंद्वी सुशीला देवी को महज छह वोट पड़े।
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान व मतगणना
जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला पंचायत चुनाव में मतदान व मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। डीएम/डीईओ स्वाति एस भदौरिया ने निर्वाचित अध्यक्ष प्रस्तावक भरत रावत और उपाध्यक्ष आरती नेगी को प्रमाणपत्र दिए। बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पदों पर मतदान व मतगणना शांतिपूर्वक रही। विकासखंड मुख्यालयों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए गए थे। चुनाव पर्यवेक्षक ललित मोहन रयाल ने बताया कि पौड़ी जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विकासखंड प्रमुख दल
खिर्सू अनिल भंडारी भाजपा
कल्जीखाल गीता देवी भाजपा
कोट गणेश भाजपा
नैनीडांडा प्रकीर्ण देवी भाजपा
दुगड्डा सूरज सिंह भाजपा
जयहरीखाल रणवीर सिंह भाजपा
रिखणीखाल रेनू रावत भाजपा
द्वारीखाल बीना राणा भाजपा
बीरोंखाल नेहा कांग्रेस
एकेश्वर पंकज सिंह कांग्रेस
पोखड़ा संजय सिंह कांग्रेस
यमकेश्वर सीता चौहान निर्दलीय
पौड़ी अस्मिता देवी निर्दलीय
थलीसैंण सुनीता देवी निर्दलीय