{"_id":"5f22fed28ebc3e6399711035","slug":"outrage-among-employees-for-promotion-pauri-news-drn3516728169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए कर्मचारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए कर्मचारियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायकों के पदों पर पदोन्नति नहीं होने से रोष में हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कर्मचारियों ने इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन शाखा गढ़वाल मंडल के मंडलीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वरिष्ठ से प्रधान सहायक के 360 पदों पर प्रमोशन रुके हुए हैं। कई बार सरकार से इस बाबत अनुरोध भी किया जा चुका है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर 31 जुलाई को ऑनलाइन बैठक कर उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यबहिष्कार करने वालों में अभिजीत त्रिपाठी, जमीर अहमद, भरत सिंह लिंगवाल, गणेश गोदियाल, धीरेंद्र नेगी, अनिल, अजीत बिष्ट, नवल, मनीष उनियाल आदि शामिल रहे।
गोपेश्वर। पदोन्नति के एक माह बाद भी तैनाती न मिलने से नाराज शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट और सचिव सतीश कुमार ने कहा कि जिले के वरिष्ठ सहायकों के प्रधान सहायक के पद पर प्रमोशन किए जाने के एक माह बाद भी उनकी पद स्थापना नहीं हुई है। इस मौके पर कमला बिष्ट, अरविंद रावत, सुरेंद्र कठैत, बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।