{"_id":"6b0022e7f50e9729b90c0e6e","slug":"nutrition-distribution-work-stalled-due-to-agitation-by-anganwadi-workers-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128771-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से पोषाहार वितरण कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से पोषाहार वितरण कार्य ठप
Fri, 20 Nov 2026 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीगनर। मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी तहसील परिसर में जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन से पिछले 9 नवम्बर से केंद्रों पर ताले लटके हैं। केंद्रों पर पोषाहार वितरण कार्य समेत अन्य सभी कार्य पूरी तरह ठप हैं। तहसील परिसर में धरना स्थल पर संगठन की खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट ने कहा कि बायोमीट्रिक उपस्थिति से मुक्त रखने, 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने सहित कई मांगें पूरा करने की मांग उठाई। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। अनीला सिलोड़ी, संगीता, पुष्पा, कल्पेश्वरी, मनोरमा, सुनीता, प्रतिभा, गुड्डी आदि शुक्रवार को धरने पर बैठे। संवाद