फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Narendra Singh became the state president of the National Blind Association unopposed

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह

Sun, 14 Nov 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Narendra Singh became the state president of the National Blind Association unopposed
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को हुआ। आरटीओ कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवारत नरेंद्र सिंह भंडारी को संघ का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। जबकि पीतांबर सिंह चौहान को संघ का प्रदेश महासचिव व मंजू रावत को महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के पांच वर्षीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं देश विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। दृष्टिहीन लोगों के साथ दिव्यांगों के हित में प्रदेश सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। जोशी ने संघ के कार्यालय भवन में किचन व डायनिंग हॉल के निर्माण का खर्च विधायक निधि से उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आशीष नेगी, आशीष थपलियाल व खेम सिंह रावत प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि सतेंद्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष और बलवीर सिंह रावत, विनोद कुमार शाह व अमनदीप आर्य को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई। भगत सिंह चौहान, हरिनारायण, विनोद बेलवाल, दिनेश चंद्र, अमित भंडारी, विजयपाल चौहान, शैलेंद्र सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिह भंडारी व प्रदेश महासचिव पीतांबर सिंह चौहान ने बताया कि दृष्टिहीन संघ प्रदेश में दृष्टिहीनों व दिव्यांगों के लिए नौकरी, प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed