फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Muktibodh Group distributed sanitary pads to girl students

मुक्तिबोध ग्रुप ने छात्राओं को वितरित किए सेनेटरी पैड

Sun, 26 Sep 2021 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Muktibodh Group distributed sanitary pads to girl students
राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत में गढ़वाल टैक मुक्तिबोध ग्रुप की ओर से छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। गढ़वाल विवि की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने कहा कि सेनेटरी पैड महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन शर्म व झिझक के कारण आज भी कई महिलाएं इस सुविधा से वंचित हैं। मुख्य वक्ता के रूप में गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र प्रतिनिधि अंकित उछोली ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए स्वयं को आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर गढ़वाल टैक मुक्तिबोध संस्था की ओर से विद्यालय को दो पंखे भेंट किए जाने पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, रोबिन असवाल, मनोज कांत उनियाल, शिवानी कठैत, राकेश मोहन कंडारी, पुष्पा दानू, जया बहुगुणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed