फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Members of Clean Himalayan conducted cleanliness campaign on Lwali Road.

Pauri News: क्लिन हिमालयन के सदस्यों ने ल्वाली रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 22 Dec 2024 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Members of Clean Himalayan conducted cleanliness campaign on Lwali Road.
पौड़ी। क्लिन हिमालयन कैंपेन संस्था की ओर से रविवार को पौड़ी के ल्वाली रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यू प्वाइंट व आसपास के क्षेत्र से कूड़ा एकत्रित कर एक जगह निस्तारित किया गया। वहीं आमजन से पौड़ी शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की गई।
विज्ञापन


रविवार को संस्था के सदस्यों ने पौड़ी के ल्वाली रोड सफाई अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान नगर पालिका की ओर से बनाए गए व्यू प्वाइंट व आसपास बिखरे कूड़े को थैले में एकत्रित किया गया। संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन चंदोला ने कहा कि उनकी संस्था के सदस्य प्रत्येक रविवार को पौड़ी में स्वच्छता अभियान चलाते हैं। जिसमें शहरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। वहीं सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि उनकी मुहिम में युवा वर्ग भी शामिल हो रहा है। संस्था का उद्देश्य पौड़ी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। सफाई अभियान में रोमा भद्रा चंदोला, अनूप सिंह, आशुतोष, सिद्धांत चंदोला, प्रियंका पंत थपलियाल और विकास थपलियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed