फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Manorama is weaving dreams of self-reliance through ringal craft

Pauri News: रिंगाल शिल्प से आत्मनिर्भरता के सपने बुन रहीं मनोरमा

Sat, 09 May 2026 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 09 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
Manorama is weaving dreams of self-reliance through ringal craft
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र स्थित घंडियालधार क्वीली गांव की मनोरमा भंडारी रिंगाल शिल्प के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। वह पारंपरिक पहाड़ी कला को जीवित रखते हुए इसे आजीविका का मजबूत माध्यम बना रही हैं। मनोरमा भंडारी हिमानी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और क्षेत्र में पाए जाने वाले प्राकृतिक रिंगाल से टोकरियां, फूलदान, कूड़ेदान, पूजा की टोकरियां, पेन स्टैंड, लैंप शेड सहित कई आकर्षक सजावटी उत्पाद तैयार कर रही हैं। उनके उत्पादों की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक मुकेश देव ने बताया कि रिंगाल शिल्प पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल कला है। यह प्लास्टिक के विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कहा कि यह शिल्प ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं, दूसरी ओर मनोरमा भंडारी ने बताया कि घरेलू कार्यों की जिम्मेदारियों के कारण वह इस काम को पूरा समय नहीं दे पाती हैं। इसके बावजूद उनके उत्पादों की मांग लगातार बनी हुई है लेकिन समय की कमी के कारण उत्पादन पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशिक्षण, संसाधन और बाजार की बेहतर सुविधा मिले तो रिंगाल शिल्प ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने का बड़ा माध्यम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed