{"_id":"6aafe789e6519dda4d04c360","slug":"nyaya-panchayat-chamrada-becomes-the-overall-champion-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126521-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: न्याय पंचायत चमराड़ा बना ऑल ओवर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: न्याय पंचायत चमराड़ा बना ऑल ओवर चैंपियन
Sun, 20 Sep 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
श्रीनगर। जनरल बिपिन रावत खेल स्टेडियम श्रीकोट में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्राफी खेलकूद प्रतियोगिताएं रविवार को संपन्न हो गईं। चार दिनों तक 15 संकुलों के 950 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। न्याय पंचायत चमराड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी पर कब्जा किया।
रविवार को आयोजित अंडर 19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में माधवी, कीर्ति रावत और सोनाली, 200 मीटर दौड़ में माधवी, सोनाली, विनीता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशबू ने द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में रेखा, हिमांशी, शालिनी और 1500 मीटर दौड़ में कंचन, नव्या, दीपिका क्रमश : पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चक्काफेंक में प्रियंका, लक्ष्मी, आरुषि, ऊंचीकूद में सपना, आरुषि, शिवानी, लंबीकूद में खुशी, संजना, सपना, गोलाफेंक में आरुषि, रेखा, दामिनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक खेल प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका वर्ग के कबड्डी कैन्यूर प्रथम, पितृसैंण द्वितीय, स्योली तल्ली तृतीय रहा। खो-खो में चमराड़ा पहले, बगेली दूसरे और मेलधार तीसरे स्थान पर रहा। संवाद