{"_id":"6aafe6b8d5ba37ee67028225","slug":"scholarships-awarded-to-five-meritorious-high-school-students-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126534-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हाईस्कूल के पांच मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हाईस्कूल के पांच मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
फोटो
रंगमंच में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीश डोभाल को भाष्करानंद मैठाणी स्मृति सम्मान दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हिमालय साहित्य एवं कला परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल परीक्षा के पांच मेधावी को छात्रवृत्ति और रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर श्रीश डोभाल को भाष्करानंद मैठाणी स्मृति सम्मान दिया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व संस्कृत सचिव और संस्कृत विद्यालय रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य डाॅ. सुरेश चरण बहुगुणा ने और विशिष्ट अतिथि गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, भरसार कृषि विवि के कुलसचिव डाॅ. एसपी सती और प्रो. संपूर्ण सिंह रावत ने यह सम्मान और छात्रवृत्ति प्रदान की। सर्राफ धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मेधावी इशिता काला, स्पर्श बहुगुणा, अभिनव, गुंजन और संदीप ममगाईं को छात्रवृत्ति प्रदान की। मुख्य अतिथि डा. सुरेश चरण बहुगुणा ने कहा कि इस सम्मान से और बेहतर कार्य करने की ललक भी जाग्रत होती है। इस दौरान डॉ. ऋतु सिंह के काव्य संग्रह 'चले आओ पहाड़ों पर' का लोकार्पण किया गया। प्रो. उमा मैठाणी तथा कवि नीरज नैथानी ने काव्य संग्रह की समीक्षा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पांच छात्रों को स्व. हरि शरण काला, स्व. जयंती काला, स्व. श्रीमती कौशल्या देवी नैथानी तथा स्व. दिवाकर दत्त मैठाणी छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। परिषद के मुख्य ट्रस्टी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, प्रो. उमा मैठाणी, डाॅ. प्रकाश चमोली, कवि नीरज नैथानी, रंगकर्मी विमल बहुगुणा, जयकृष्ण पैन्यूली, शंभू प्रसाद भट्ट आदि शामिल थे।