फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kajal first in poetry writing

कविता लेखन में काजल प्रथम

Wed, 10 Nov 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Kajal first in poetry writing
बाल दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड खिर्सू की बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर पोस्टर निर्माण, रचनात्मक निबंध लेखन, रचनात्मक कविता लेखन, श्रुतिलेख और आलेख में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को जीजीआईसी मेें ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती ने किया। माध्यमिक वर्ग की रचनात्मक कविता लेखन में काजल प्रथम, बिलाल द्वितीय और मोनिका पंवार तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर निर्माण में बिलाल का पहला और अमन कुमार का दूसरा स्थान रहा। नीलम व साक्षी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रचनात्मक निबंध लेखन प्रतियोगिता में पिंकी ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय एवं खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रुतिलेख में अंकिता, दीपिका व प्रियांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आलेख प्रतियोगिता में सृष्टि नेगी का पहला, अंकित का दूसरा और काजल का तीसरा स्थान रहा। उच्च प्राथमिक वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में अलका पहले स्थान पर रही। मंजीत ने दूसरा और मनोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में किरन प्रताप ने प्रथम व कुसुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में अपर्णा का पहला और साक्षी का दूसरा स्थान रहा। श्रुतिलेख प्रतियोगिता में आयुषि जोशी प्रथम और अपर्णा नौटियाल द्वितीय रही। आलेख लेखन में आयुषि जोशी पहले और सौम्या दूसरे स्थान पर रही। श्रुतिलेख (अंग्रेजी) में योगेश और सौम्या क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम आयोजन में प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार, मीनाक्षी पांडेय, डॉ. सरिता उनियाल, विपिन गौतम, मुकेश गौतम, महेश गिरि, जयकृत भंडारी, कुसुम बर्तवाल, जया रावत व रचना ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed