फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hostel fee hike postponed for now, fee hike will not exceed 10%

Pauri News: छात्रावास शुल्क वृद्धि फिलहाल स्थगित, 10 फीसदी से अधिक नहीं बढ़ेगा शुल्क

Sat, 08 Aug 2026 04:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Hostel fee hike postponed for now, fee hike will not exceed 10%
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क वृद्धि को लेकर चल रहे मामले में विवि प्रशासन ने फिलहाल राहत दी है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को दिए लिखित आश्वासन में स्पष्ट किया है कि विगत वर्ष के छात्रावास की शुल्क वृद्धि अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी और इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में शुक्रवार देर सायं तक छात्रावास शुल्क वृद्धि के विरोध में डीएसडब्ल्यू कार्यालय में डटे रहे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से छात्रावास शुल्क में 60 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गई, इससे छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विवि ने नए प्रॉस्पेक्टस में भी छात्रावास शुल्क फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। उनकी मांग थी कि पूर्व वर्षों की तरह ही छात्रावास शुल्क को रखा जाए, जिससे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए विवि को अपने इस निर्णय पर पीछे हटना पड़ा और रात करीब साढ़े आठ बजे विवि के मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. एसएस बिष्ट ने छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल और सचिव अनुरोध पुरोहित को दिए लिखित पत्र में आश्वासन दिया कि विगत वर्ष के छात्रों की शुल्क वृद्धि अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगी व गत वर्ष के छात्रावासियों से पूर्व में जो शुल्क लिया जा रहा था, उसमें छात्रावास शुल्क समिति के द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नहीं होगी। कहा उक्त निर्णय शुल्क समिति के अनुमोदन के बाद 11 अगस्त तक अधिसूचित कर दिया जाएगा। लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed