{"_id":"64860cd02c57173158015837","slug":"hindi-songs-rocked-in-cultural-evening-of-summer-festival-pauri-news-c-5-1-drn1030-176525-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रही हिंदी गीतों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रही हिंदी गीतों की धूम
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ ने पिंकी कोहली ग्रुप के प्रबंधक को किया सम्मानित
ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में नए-पुराने हिंदी गीतों पर दर्शक जमकर थिरकते रहे। पिंकी कोहली ग्रुप के कलाकारों ने हिंदी गीतों केसरिया तेरा इश्क..., गायक विक्की उपाध्याय ने ये जो हल्का हल्का सुरूर है... समेत कई गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
रामलीला मैदान में आयोजित ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पिंकी ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना से की। गायिका कृति ने मुझको तू ये बता..., केसरिया तेरा इश्क..., तू नील समंदर है... की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायक विक्की उपाध्याय ने ये जो हल्का हल्का सुरूर है..., ले जाएं जानें कहां ये हवाएं..., ये शाम मस्तानी..., छाप तिलक सब..., पल्लो लटके... सहित कई गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान युवा जमकर थिरकते रहे। गायक अजीत सिंह ने लावा इश्क दा..., मुस्कराने की वजह तुम हो..., हिमांशु कोहली ने तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे..., तू मान मेरी जान..., कभी खैरियत पूछो... आदि सुपरहिट गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान ईओ नगर पालिका गौरव भसीन ने ग्रुप के प्रबंधक पिंकी कोहली को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या से पहले रामलीला समिति के वित्त उप समिति सदस्य सुशील बहुगुणा की बेटी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजीव मल्होत्रा ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, संयोजक प्रमेंद्र नेगी, दीपेंद्र काला, रोशन रावत, वीरेंद्र खांकरियाल, मनोज रावत अंजुल, सतेंद्र रावत और प्रवीण नेगी आदि मौजूद रहे।