फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Heritage of young nation, right guidance is necessary'

राष्ट्र की धरोहर युवाओ को सही मार्गदर्शन जरुरी: रावत

Wed, 22 Jun 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
'Heritage of young nation, right guidance is necessary'
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से ‘निवेशक शिक्षा, जागरूकता और सुरक्षा में युवाओं की भागीदारी’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में युवाओं को निवेश, उसके महत्व, स्वच्छता, साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने युवाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर हैं, इन्हें सही मार्गदर्शन आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में कार्यशाला के समापन पर केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को निवेश का महत्व समझाना है। सीओ ऑपरेशन विभव सैनी ने युवाओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड व उससे बचने के उपायों की जानकारी दी। बताया कि भीड़भाड़ वाली जगह पर अपना ओटीपी व पासवर्ड किसी से शेयर न करें। एलआईसी के शाखा प्रबंधक आरपी जुयाल ने युवाओं को बीमा की विभिन्न योजनाएं बताईं। डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक विपिन भट्ट, प्रमोद खंडूड़ी, प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के केके पांडेय आदि ने कई जानकारियां दीं। कार्यशाला में ब्लाक पौड़ी व कोट के विभिन्न मंडलों से 80 स्वयंसेवी युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed