{"_id":"67684b76c20875bd770e6507","slug":"health-minister-inaugurated-two-new-dialysis-machines-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-576405-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: स्वास्थ्य मंत्री ने दो नई डायलिसिस मशीनों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: स्वास्थ्य मंत्री ने दो नई डायलिसिस मशीनों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल में दो नई डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस की और बेहतर सुविधा मिलेगी।विदित हो कि विगत 29 अगस्त से बेस अस्पताल की डायलिसिस यूनिट को तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई बार इंजीनियरों द्वारा मशीनों की जांच की गई व आरओ प्लांट के पानी के सैंपल की जांच कराई गई, लेकिन मशीनें दो माह तक भी ठीक नहीं हो पाई। इस बीच डायलिसिस सुविधा शुरू न होने से यहां से डायलिसिस कराने वाले 90 से अधिक मरीजों में आक्रोश देखने को मिला। कई बार मरीजों व परिजनों द्वारा अस्पताल में प्रदर्शन भी किया गया।
स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने यूनिट को जल्द सुचारू करने व नई मशीनों को स्थापित करने का आश्वासन दिया था। रविवार को मंत्री ने नव स्थापित डायलिसिस यूनिट में दो नई मशीनों का लोकार्पण किया। अब यहां कुल 12 डायलिसिस मशीनें स्थापित हो चुकी है। वहीं डायलिसिस यूनिट का प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजेय विक्रम को बनाया गया।
-- -- -
डायलिसिस कराने नहीं पहुंच रहे मरीज
एक मरीज ने बताया कि पूर्व में जब डायलिसिस शुरू किया गया तो मरीज की तबीयत इतनी खराब हुई कि आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हुआ, जिससे लोग डायलिसिस कराने नहीं आ रहे। इधर डायलिसिस यूनिट के संचालन के बारे में प्रभारी डॉ अजेय विक्रम से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो कई बार फोन करने पर भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।