फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health check-ups for over 46 villagers

Pauri News: 46 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच

Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Health check-ups for over 46 villagers
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र कीर्तिनगर द्वारा खिर्सू ब्लॉक के बेलकंडी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 46 से अधिक ग्रामीणों ने ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच कराई। मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना, के संबंध में भी जानकारी दी गई। अनूप कुमार, सरपंच मनमोहन सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्चना बट्ट, एमओ डॉ. शिवि चौधरी, हेल्थ इंस्पेक्टर मीना खत्री तथा इंटर्न डॉ. हितार चंद, डॉ. हर्षित त्यागी, डॉ. हिमानी नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


--------
युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी : डॉ. धन सिंह रावत
फोटो -
श्रीनगर। यहां आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में नवंबर माह में 10 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए तथा युवाओं से 25 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में पांच यूनिट रक्तदान किया
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिवस पर युवाओं ने बेस अस्पताल पहुंचकर पांच यूनिट रक्तदान किया। आयुष मियां और विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित रावत के नेतृत्व में युवाओं ने पांच यूनिट रक्तदान किया। अंकित और आयुष ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. सतीश कुमार ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं काे रक्तदान करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed