फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hand pump became a showpiece in Agroda, it was not repaired even after complaint

Pauri News: अगरोड़ा में हैंडपंप बना शोपीस, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ ठीक

Mon, 05 Feb 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 05 Feb 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Hand pump became a showpiece in Agroda, it was not repaired even after complaint
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के अगरोड़ा में जलसंस्थान का हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से कई बार गुहार लगाई लेकिन यह अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। कहा कि जल्द हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया तो स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।

कल्जीखाल ब्लॉक के अगरोड़ा में जलंस्थान की ओर से लोगों की सुविधा के लिए हैंडपंप लगाया गया है लेकिन कई दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है। ऐसे में यहां के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक असवाल, कुलदीप कुमार, संतोष बिष्ट, नीरज और दुर्गा प्रसाद ने बताया कि अगरोड़ा में लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है जिस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है। जल्द हैंडपंप को ठीक करवाया दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed