{"_id":"66f68f72ad16bcfcb0015e6a","slug":"give-up-the-temptation-of-government-job-and-build-your-future-in-self-employment-principal-pauri-news-c-5-1-gkp1010-511391-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का मोह त्यागकर स्वरोजगार में भविष्य संवारे: प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी का मोह त्यागकर स्वरोजगार में भविष्य संवारे: प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में स्थापित देवभूमि उद्यमिता विकास केंद्र में छात्राओं, स्थानीय युवाओं व उद्यमियों के लिए दो दिवसीय बूट कैंप आयोजन किया गया। पहले दिन बृहस्पतिवार को बूट कैंप का उद्घघाटन प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी का मोह त्यागकर स्वरोजगार में भी अपना भविष्य संवारना चाहिए। जिससे हम आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर सके।
देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी व मेंटर डॉ. गौरव जोशी ने कह कि यह महाविद्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित हुआ है। जिसमे आगे की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त होने वाले स्वरोजगार के साधनों से अवगत कराया। सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र- छात्राओं व स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार के नए आयाम प्राप्त होंगे।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. अबनीश कुमार ने छात्र-छात्राओं से वर्तमान समय की मांग क्या है और हम किस-किस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, इस विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विचार साझा किए। डॉ. अरुणेश पांडेय ने कहा कि स्टार्टअप एवं उद्यमिता के द्वारा हम अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़कर रोजगार दे सकते हैं। डॉ. गणेश चंद, डॉ. पारस, डॉ. राजेंद्र, विकास कुकरेती ने रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. प्रकाश फोंदणी, मोहन सिंह, गुलाब सिंह नेगी, नवीन गुसाईं और भरत सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।