फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal Regiment beat Punjab Police in thrilling match 18-56-19

गढ़वाल रेजीमेंट ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब पुलिस को दी मात 18-56-19

Sat, 21 May 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Regiment beat Punjab Police in thrilling match 18-56-19
ग्रीष्मोत्सव में स्व. भगवान सिंह टम्टा की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रतियोगिता में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन व पंजाब पुलिस के मैच का फैसला सडनडैथ से हुआ। इसमें गढ़वाल गढ़वाल रेजीमेंट ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मुकाबले में वेस्टर्न कमांड मेरठ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

शनिवार को कंडोलिया खेल मैदान में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश मोहन बंगारी ने किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन व पंजाब पुलिस के बीच खेला गया। पहले हाफ में पंजाब पुलिस ने गोल किया। दूसरे हाफ में गढ़वाल रेजीमेंट ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद टाई ब्रेकर में दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए। इसके बाद सडनडैथ का निर्णय लिया गया। इसमें गढ़वाल रेजीमेंट की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरे मुकाबले में वेस्टर्न कमांड मेरठ ने गढ़वाल हीरोज दिल्ली 1-0 से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केसर सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में सुरेंद्र रावत, योगेंद्र पटवाल, शैलेंद्र सिंह, एसडीएस रावत, महिपाल नेगी, मिलन, रमन आदि निर्णायक रहे। कमेंट्री शैलेश जोशी व इनायत हुसैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर में शुभम व फैन्सी ड्रेस में अराजी विजेता
फैंसी ड्रेस व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के 0 से 3 वर्ष आयु वर्ग में मौ. अराजी खान प्रथम, स्वातिष्का रमोला द्वितीय व निहारिका तृतीय स्थान पर रही। 4 से 7 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य भट्ट प्रथम, सानवी रावत द्वितीय, अमीरा व आरवी नेगी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग में विनीत चौहान पहले, अमान दूसरे व शिवांश रावत तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में तनुप्रिया प्रथम, रफत व लक्ष्य द्वितीय व हिना ने तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 1 से 7 वर्ष आयु वर्ग में शुभम ने पहला, अफवान ने दूसरा व प्राकृति ने तीसरा स्थान पाया। 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग में जरीन अंसारी पहले, विक्की दूसरे ऋतु टम्टा तीसरे स्थान पर रही। ओपन महिला वर्ग में रजनी रावत ने प्रथम, अंजू चौहान ने द्वितीय व रीना नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रवीण नेगी, सतेंद्र रावत, जितेंद्र राय, अनूप बड़थ्वाल निर्णायक व सभासद अनीता कला संयोजक रही।
ग्रीष्मोत्सव में आज
पालिका डमरुहॉल- कैरम, मेहंदी प्रतियोगिता।
रामलीला मैदान- डॉग शो। डीएवी इंटर कालेज- वॉलीबाल प्रतियोगिता।
कंडोलिया खेल मैदान- फुटबाल प्रतियोगिता।
गांधी मैदान- रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता।
रामलीला मैदान- पद्मश्री प्रीतम भरवाण की सांस्कृतिक संध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed