फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fury among students for not investigating irregularities in elections

Pauri News: चुनाव में गड़बड़ी की जांच न होने पर छात्रों में रोष

Fri, 25 Nov 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fury among students for not investigating irregularities in elections
गढ़वाल विवि के कुलसचिव से वार्ता करते छात्रम् छात्र संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी की जांच नहीं होने पर छात्रों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) के अध्यक्ष प्रो. महावीर नेगी का घेराव किया। छात्रों ने कार्रवाई नहीं होने पर एक दिसंबर को दीक्षांत समारोह को विरोध करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के छात्र संघ चुनाव हुए थे। विपक्षी छात्रों ने 22 नवंबर को शिकायत पत्र देकर चुनाव में हुई धांधली की जांच कर 25 नवंबर को जांच रिपोर्ट की मांग की थी।
विज्ञापन

श्ुाक्रवार दोपहर बाद छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कैवल्य जखमोला व अमन पंत, सचिव पद प्रत्याशी सूरज नेगी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत के नेतृत्व में छात्र डीएसडब्लू अध्यक्ष प्रो. नेगी के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने निर्धारित समयावधि 25 नवंबर को शिकायत प्रकोष्ठ की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि चुनाव में लिंगदोह की सिफारिशों का खुला उल्लंघन हुआ है। प्रत्याशियों को मतगणना का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने फर्जी परिचय पत्र बनाकर मतदान करने पहुंचे छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की।

इस अवसर पर चिराग बहुगुणा, पुनीत अग्रवाल, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, रजत रतूड़ी, मोहित बंगवाल, दीपांशु मलवाल व महिपाल बिष्ट मौजूद रहे।
---
छात्रों के प्रत्यावेदन मिलने के बाद 23 नवंबर को शिकायत प्रकोष्ठ की बैठक रखी गई थी। चुनाव अधिकारी को इस संबंध में एक सप्ताह में बिंदुवार रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। - प्रो. महावीर नेगी, अध्यक्ष, डीएसडब्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed