फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Electricity, water and road problems arose in the camp

शिविर में उठीं बिजली, पानी और सड़क समस्याएं

Wed, 17 Mar 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity, water and road problems arose in the camp
बडियारगढ़ के धद्दी घण्डियालधार में मुख्यमंत्री त्वरित कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागो की ओर स? - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी धद्दी घंडियाल में समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री त्वरित समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिजली, पानी और सड़क संबंधी 25 शिकायतें दर्ज हुई। जबकि 68 प्रमाणपत्र बनाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के जीआईसी धद्दी घंडियाल में प्रमुख सोवन सिंह पंवार व जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई। विद्युत विभाग और जल संस्थान के खिलाफ छह-छह शिकायतें मिली। जबकि पीएमजीएसवाई के खिलाफ पांच, लोक निर्माण विभाग व शिक्षा विभाग के खिलाफ दो और ग्राम्य विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, वन विभाग के खिलाफ एक-एक शिकात दर्ज की गई। इस मौके पर ग्रामीणों को परिवार रजिस्ट्र की नकल, जन्म मृत्यु पंजीकरण, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि आदि से संबंधित कार्य भी किए गए। शिविर में ग्रामीणों की ओर से कृषि उपकरण और स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थानीय उत्पादों की खरीद भी कई गई। मौके पर एसडीएम आकांक्षा वर्मा, खंड विकास अधिकारी आरपीएस नेगी,ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed