फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Due to Kovid period, the fair could not be organized last year

कोविडकाल के कारण पिछले वर्ष नहीं हो पाया था मेले का आयोजन

Sun, 14 Nov 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Due to Kovid period, the fair could not be organized last year
विकासखंड पौड़ी की पैडुलस्यूं घाटी में जनवरी 2022 को तीन दिवसीय मकरैण मेले की धूम रहेगी। इसमें फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल के साथ ही मैराथन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों और लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को मकरैण मेला समिति पैडुलस्यूं की बैठक जनता इंटर कॉलेज परसुंडाखाल परिसर में आयोजित की गई। जिला पंचायत सदस्य व समिति के अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि कोविड काल के चलते विगत वर्ष मेले का आयोजन नहीं हो पाया लेकिन आगामी 2022 में समिति भव्य मेले का आयोजन करेगी। जन सहयोग से 13, 14 व 15 जनवरी 2022 को परसुंडाखाल में मकरैण मेला आयोजित होगा। सचिव प्रशांत रावत ने बताया कि मेले में महिला मंगल दलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता विशेष रूप से आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबाल बालक-बालिका वर्ग में आयोजित किया जाएगा। मेले में आयोजित सभी खेलों को 10 जनवरी से पहले संपन्न कराए जाने का खाका तैयार कर लिया गया है। विजेता खिलाड़ियों व टीमों को मेले के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्साइं, सह-सचिव प्रभात रावत, भूपेंद्र, जयेंद्र, अमित, सुरेंद्र, सुभाष, मिथिलेश, सुखजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed