फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dowry harassment case against seven family members including husband, mother-in-law, sister-in-law

पति, सास, ननद सहित सात परिजन कर रहे थे दहेज के लिए उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

Sun, 29 May 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against seven family members including husband, mother-in-law, sister-in-law
दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पौड़ी पुलिस ने पति, सास, ननद सहित सात परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले की जांच एसआई सोमवीर सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन

मुख्यालय के पूल्ड हाउस की वैशाली का विवाह 16 फरवरी 2021 को रायपुर देहरादून के दीपक रौथाण से हुआ था। शादी के बाद से ही वैशाली के ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। एक साल तक उत्पीड़न सहने के बाद वैशाली ने पहले मामले में समझौते की राह चुनी और मामले की शिकायत पौड़ी पुलिस से की। दो माह तक दंपती की काउंसिलिंग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। मामले में पीड़िता को राहत नहीं मिलने पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने कोतवाल पौड़ी को पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि दहेज के लिए उत्पीड़न करने पर पति दीपक रौथाण, सास महेश्वरी देवी के साथ-साथ सौरभ रौथाण, निशा पटवाल, लक्ष्मण पटवाल, अंजू रावत व आलोक रावत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर ली गई है। जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed