फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Difficult to walk on the road in Srinagar

श्रीनगर में सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

Sun, 17 Jul 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on the road in Srinagar
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण होने के बाद नगर क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों की चपेट में आने से जनहानि हो रही है। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने राजमार्ग पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्राॅंसिंग और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं रही है। दिक्कत यह है कि शहर में सड़क सुधारीकरण तो हुआ लेकिन कुछ स्थानों पर सड़क चौड़ी होने के बजाय और संकरी हो गई। ऐसे में सड़क किनारे चलना और पार करना समस्या हो गया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में चौराहों या व्यस्ततम स्थानों में न तो स्टॉप लाइन है और न ही जेब्रा क्रॉसिंग। कुछ स्थानों में कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (पीडब्लूडी-एचएच) ने जेब्रा क्रासिंग बनाए थे, जो मिट चुके हैं। नगर पालिका सभासद अनूप बहुगुणा का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन शहर की समस्या बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नियम के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की अनुमति नहीं है। जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है लेकिन वाहन चालक इसका पालन नहीं करते हैं। जहां जरूरत होगी वहां जेब्रा कॉसिंग के निशान लगाए जाएंगे। -राजीव शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी एनएच डिवीजन श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed